शिकायत निस्तारण में पिंडरा तहसील 20वीं बार रही अव्वल

शिकायत निस्तारण में पिंडरा तहसील 20वीं बार रही अव्वल

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              पिंडरा तहसील एक बार फिर आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब तक कुल 20 बार प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर तहसीलकर्मियों में खुशी की लहर दिखी।प्रदेश सरकार द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर जून माह में कुल 141 शिकायत दर्ज हुई थी।
शत प्रतिशत शिकायती पत्रों का निस्तारण समयबद्घ तरीके से करने पर प्रथम स्थान दिया गया। इस बाबत एसडीएम पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से फोन से पूछताछ करने के बाद ही उसे पोर्टल पर डाला जाता है। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना निःसंदेह काम करने को प्रोत्साहित करती है। इसके पीछे जिलाधिकारी का निर्देशन और तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों का सहयोग विशेष रुप से रहा।
Previous articleहाईकोर्ट ने 5,000 स्कूलों के विलय के खिलाफ याचिका की खारिज
Next articleघर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने चोर समझ कर दबोचा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?