शिक्षक के निधन पर बीएसए ने दिया एक लाख रुपए का चेक 

शिक्षक के निधन पर बीएसए ने दिया एक लाख रुपए का चेक 

# शिक्षक का निधन समाज की सबसे बड़ी क्षति: डॉ. गोरखनाथ पटेल 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              शिक्षक के निधन से परिवार के साथ समाज की भी एक अपूर्णीय क्षति हुई है। उक्त बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी कला में तैनात शिक्षक राजेश कुमार उपाध्याय (45) के हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन पर उनके निवास बरैया काजी में कही।उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री उपाध्याय के मृत्यु से परिवार के साथ-साथ शिक्षक समाज भी आहत है। कहा उनकी कमी परिवार तथा शिक्षा विभाग को सदैव रहेगी।
शिक्षा परिवार की सहानुभूति सदैव परिवार के साथ रहेगी। स्वर्गीय उपाध्याय अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे, उनके दो बच्चों में पुत्री आकांक्षा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा इंटर की परीक्षा दे रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग में अपनी सेवा 72000 भर्ती से की, उसके पश्चात गणित विज्ञान की सीधी भर्ती सन् 2015 में आजमगढ़ से शुरु की। वर्तमान में स्थानांतरण लेकर खुटहन ब्लाक के टिकरी कला में सेवा दे रहे थे।
जिनकी हृदय गति रुकने से 9 फरवरी को निधन हो गया। खुटहन ब्लाक के शिक्षकों द्वारा सांत्वना के रुप में एक लाख रुपये की राशि खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय तथा विंध्यवासिनी उपाध्याय की उपस्थिति में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा स्वर्गीय उपाध्याय की पत्नी कुमुद लता उपाध्याय को सौंपा।टीएससीटी ब्लॉक संयोजक नवीन शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय उपाध्याय टीएससिटी के वैधानिक सदस्य थे और सहयोग की कार्यवाही गतिमान है।
संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार यादव, रोहित सिंह, अटेवा अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव, तहसील प्रभारी रमाकांत यादव, रामचंद्र यादव, विवेक कुमार यादव, विवेकानंद यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मेवा लाल यादव, संदीप कुमार यादव, आलोक कुमार यादव, ओमकार यादव, शिवपूजन, जय प्रकाश सिंह, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, अनिल गौतम भारतेंदु यादव रविंद्र कुमार यादव अवनीत सिंह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Previous articleनन्हे सितारों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा 
Next articleएनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख वसूली, दो दरोगा प्रयागराज से गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?