शिक्षक के परिवार को बीईओ ने सौंपा एक लाख रुपये का सहायता चेक

शिक्षक के परिवार को बीईओ ने सौंपा एक लाख रुपये का सहायता चेक

खुटहन,जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर में तैनात शिक्षक कमलेश कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शिक्षकों ने मानवीय पहल करते हुए उनके परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय शाहमऊ गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत शिक्षक की पत्नी कुसुम देवी को सहायता राशि का चेक सौंपते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
बीईओ ने कहा कि कमलेश कुमार कर्मठ,सरल और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षक थे,जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।49 वर्षीय कमलेश कुमार का हाल ही में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
Previous articleएडवोकेट उर्वशी सिंह को लखनऊ में ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित
Next articleवन डे गवर्नेंस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, मौके पर ही सैकड़ों मामलों का हुआ निस्तारण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?