शोकसभा कर आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

शोकसभा कर आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               नगर में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें में विधायक रमेश सिंह के दिवंगत भाई दुर्गेश सिंह की याद में व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित हुई। शोकसभा में पदाधिकारी व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखा और दु:ख की इस घड़ी में विधायक के परिवार के साथ संवेदना जाहिर की। बता दें कि विधायक रमेश सिंह के भाई दुर्गेश सिंह की होली के दूसरे दिन हृदयाघात से मौत हो गई थी।
शोकसभा में पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, नरेंद्र गुप्ता, सुनील अग्रहरि टप्पू, संदीप जायसवाल, सतेंद्र मोदनवाल, रितेश आर्य, महेंद्र वर्मा एडवोकेट, अश्वनी अग्रहरि, उमेश जायसवाल आदि मौजूद थे।
Previous articleवार्षिकोत्सव पर शारदा संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Next articleडीएम ने समाज कल्याण विभाग का किया औचक निरीक्षण, अधिकारी को लगाई फटकार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?