श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 18 जुलाई तक मांगे जाएंगे आवेदन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति प्रक्रिया तेज,18 जुलाई तक मांगे जाएंगे आवेदन

अयोध्या। 
तहलका 24×7 
              श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है।चयन समिति की नई दिल्ली में हुई बैठक में भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा को अंतिम रुप दिया गया।CEO पद के लिए 18 जुलाई तक ई-मेल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।इसके लिए ट्रस्ट अलग से ई-मेल आईडी जारी करेगा।ट्रस्ट के अनुसार,उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है।
साथ ही प्रशासन,वित्त या प्रबंधन के क्षेत्र में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।मंदिर प्रबंधन का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।CEO पद के लिए हिंदू धर्म का अनुयायी होना भी आवश्यक रखा गया है।चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर तीन वर्ष के लिए होगी।उन्हें अयोध्या में रहकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासन,संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
ट्रस्ट का लक्ष्य एक महीने के भीतर पूरी चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति करने का है।गौरतलब है कि हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट ने मंदिर प्रशासन को और अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से CEO नियुक्त करने का निर्णय लिया था। चयन समिति में पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावरे,सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली तथा लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल हैं।समिति योग्य उम्मीदवारों का चयन कर ट्रस्ट को अपनी संस्तुति सौंपेगी।
Previous articleपुलिस की मुस्तैदी से बचीं तीन जिंदगियां, गोमती नदी में बच्चों संग कूदने जा रही महिला को सकुशल बचाया
Next articleसरकार ने 39 जरूरी दवाओं के दाम तय किए, कैंसर-हार्ट समेत कई बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?