सरकार ने 39 जरूरी दवाओं के दाम तय किए, कैंसर-हार्ट समेत कई बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती

सरकार ने 39 जरूरी दवाओं के दाम तय किए,कैंसर-हार्ट समेत कई बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
             केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए 39 आवश्यक दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत तय कर दिया है।इस फैसले से कैंसर,हृदय रोग,मधुमेह,उच्च रक्तचाप,संक्रमण,आंखों की बीमारी और सांस संबंधी रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं सस्ती हो जाएंगी।नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर 2013 के तहत 8 जुलाई को यह अधिसूचना जारी की है।
नए आदेश के बाद दवा कंपनियां निर्धारित अधिकतम कीमत से अधिक पर इन दवाओं की बिक्री नहीं कर सकेंगी।जिन प्रमुख दवाओं की कीमत तय की गई है, उनमें टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन,विटामिन D3 ओरल सॉल्यूशन,इमैटिनिब ओरल सॉल्यूशन,एम्पाग्लिफ्लोजिन आधारित संयोजन दवाएं,टेल्मिसार्टन कॉम्बिनेशन, एस्पिरिन व एटोरवास्टेटिन कैप्सूल तथा क्लोपिडोग्रेल आधारित संयोजन दवाएं शामिल हैं।
सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य आवश्यक दवाओं को आम लोगों की पहुंच में रखना और मरीजों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम करना है।नए मूल्य निर्धारण के बाद मरीजों को कई महत्वपूर्ण दवाएं पहले की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगी।
Previous articleश्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 18 जुलाई तक मांगे जाएंगे आवेदन
Next articleअमेरिका-ईरान तनाव से उछले कच्चे तेल के दाम, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी वैश्विक चिंता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?