संचारी रोग अभियान के तहत चलाया गया प्लास्टिक मुक्त अभियान
# ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में किया गया जागरूक
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्र के महरौडा ग्राम सभा में विशेष अभियान के तहत दुकानों व घरों में प्लास्टिक एकत्र करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय कुमार यादव व ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर कमलाकांत मौर्य व ब्लाक को-आर्डिनेटर विजय कुमार यादव द्वारा गांव का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और उसे निर्धारित स्थान पर एकत्र करें ताकि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके।

कर्मचारियों ने बताया कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि संचारी रोगों की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभाएगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार बिंद, विजय कुमार व न्याय पंचायत के समस्त सफाई कर्मचारी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।


















