संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने की जरुरत
पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7. स्थानीय विस क्षेत्र के कठिराव सेक्टर के जंगलपुर में रविवार को प्रदेशभर में सपा द्वारा चलाये जा रहे पीडीए जनचर्चा कार्यक्रम के तहत बैठक हुई।

जन चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मछलीशहर के पूर्व सांसद व केराकत के विधायक तुफानी सरोज ने कहाकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए पीडीए समाज को एक होकर भाजपा से लड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिलाया गया अधिकार है उसे छीना जा सके। प्रदेश सचिव कमलेश पटेल ने कहाकि बाबा साहब के विचारों को गांव गलियों तक पहुंचाने की हम समाजवादियों की जिम्मेदारी है, जिससे कि पीडीए समाज को बराबर का हक और अधिकार मिल सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने किया।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भागीरथी यादव, अवधेश पटेल, सत्य प्रकाश राजू, विजय यादव, भोथू सरोज, संतोष यादव, डॉ. विनोद भास्कर, राजू पटेल, हरिशंकर यादव, राकेश यादव, सोनू प्रजापति, पुष्पेंद्र यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

















