संवेदनहीनता का पराकाष्ठा… फर्श पर घायल तड़पता रहा और आवारा कुत्ता खून चाटता रहा

संवेदनहीनता का पराकाष्ठा… फर्श पर घायल तड़पता रहा और आवारा कुत्ता खून चाटता रहा

# इमरजेंसी वार्ड से नदारद रहे स्वास्थ्यकर्मी, पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान 

कुशीनगर/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                      योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कुशीनगर का स्वास्थ्य महकमा सुधरने को तैयार नहीं है। जिला अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी पूरी सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी इस कदर लापरवाह हैं कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति इमरजेंसी वार्ड में फर्श पर पड़ा तड़प रहा है और कोई स्वास्थ्यकर्मी वहां मौजूद नहीं है।
इतना ही नहीं… सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि घायल तड़पते व्यक्ति के बगल में आवारा कुत्ता घूम रहा है और वह खून को चाट रहा है। इस दौरान इमरजेंसी में ना तो कोई चिकित्सक मौजूद था और ना ही कोई कर्मचारी… जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिला अस्पताल का यह वाक्या योगी सरकार की साख पर बट्टा लगा रहा है।
कुशीनगर के जिला अस्पताल के वायरल वीडियो ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करने के साथ ही मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो एक नवंबर की रात का बताया जा रहा है। जिसमें कुशी जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनहीन को दिखाने के लिए काफी है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पूरे मामले की जांच करने और जिम्मेदार पर कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।
Previous articleसंभल : नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री पर सात जिलों की संयुक्त टीमों ने मारा छापा 
Next articleयूपी के निकाय चुनाव में सीटों के आरक्षण पर हो सकता है बड़ा उलटफेर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?