सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, परिवार में कोहराम

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, परिवार में कोहराम

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              क्षेत्र के अर्गूपुर कटार मार्ग स्थित बड़ौना गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी देवेंद्र गुप्ता (48) पुत्र राम अकबाल शुक्रवार की दोपहर आजमगढ़ जिले से अपने भांजे की शादी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले ही बड़ौना गांव के पास पहुंचे जहां पीछे से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह बाईक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Previous articleफाइलेरिया उन्मूलन अभियान 12 मई से
Next articleसेना का मनोबल बढ़ाने के लिए विधायक ने निकाली शौर्य यात्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?