सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
बीती रात्रि क्षेत्र के जमदहां में सड़क पार करते समय दुर्घटना में घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।गांव की दलित बस्ती निवासी रामधारी गौतम की गांव में ही गुमटी में जलपान की दुकान चलाते हैं। शनिवार देर शाम रामधारी खेतासराय बाजार से दुकान के सामान खरीद कर ई रिक्शा से घर लौटे थे।

ई रिक्शा से उतरकर सड़क पार करते समय पीछे से आए बाइक सवार अबूजर (23) पुत्र अलाउद्दीन निवासी दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ने टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार अबूजर व रामधारी घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी सोंधी पहुंचाया गया। डाक्टर ने दोनों को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया।

देर रात्रि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामधारी गौतम की मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रामधारी घर पर रहकर गुमटी में बिस्किट नमकीन बेच कर अपनी जीविका चलाता था। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के अनुसार मृतक रामधारी का पीएम कराया जा रहा है।आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

















