मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, किया पौधरोपण
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बूढ़ूपुर गांव में विधायक रमेश सिंह भाग लेने ग्रामीणों के बीच पहुंचे। विधायक को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता समेत ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा। मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का समापन पौधरोपण से हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन बूढूपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर किया गया था। जिसमें तयशुदा कार्यक्रम के तहत विधायक श्री सिंह ग्रामीणों के बीच पहुंच कर मन की बात कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और पौधरोपण के महत्व को ग्रामीणों के बीच साझा करते हुए पौधरोपण किया। कहा कि इनके बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है।

इसके बाद बहुप्रतीक्षित मांग पर सुइथाकला स्थित 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर 8 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की जगह लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का पूजन कर आपूर्ति का श्रीगणेश किया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रवींद्र बिंद, निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव राम अनुज निषाद, केशव बिंद अशोक बिंद, राम प्रकाश दुबे, सुरेश धुरिया, प्रधान फूला देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

















