सड़क हादसों पर डीएम की सख्ती, 379 दुर्घटनाओं में 224 मौतों पर जताई चिंता

सड़क हादसों पर डीएम की सख्ती, 379 दुर्घटनाओं में 224 मौतों पर जताई चिंता

# दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
              जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कड़ा रुख अपनाया है।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं व्यापक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 से 21 जून 2026 तक जनपद में कुल 379 सड़क दुर्घटनाएं हुईं,जिनमें 224 लोगों की मौत हो गई जबकि 247 लोग घायल हुए।इन चिंताजनक आंकड़ों पर जिलाधिकारी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड, दिशा संकेतक तथा रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।
यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने,ओवरस्पीडिंग,मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ हजारों चालान किए गए हैं।इसके अतिरिक्त 254 वाहनों को सीज भी किया गया है।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को वर्षा ऋतु से पूर्व सड़कों के गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित करने,विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के सामने टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने,ज़ेब्रा क्रॉसिंग और आवश्यक रोड मार्किंग कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बिना फिटनेस वाले वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा।नगर क्षेत्र में पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन,सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने तबेला संचालकों को पशुओं को खुले में न छोड़ने की चेतावनी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक नोटिस जारी करने को कहा।
बैठक में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा विषयक सेमिनार आयोजित करने तथा विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के वाहन चलाते पाए जाने पर उनके अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।साथ ही परिवहन विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-151 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में पुलिस,परिवहन,लोक निर्माण विभाग,विद्युत विभाग, नगर निकायों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Previous articleतालाब पट्टा कराकर अवैध कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleबीमारी से जूझ रहे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?