सपाजनों ने अपर्णा यादव के खिलाफ दी तहरीर
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी गई है।मामला सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने से जुड़ा बताया जा रहा है।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आरोप लगाया है कि अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने पार्टी का झंडा जलाकर उसका अपमान किया।इस मामले को लेकर सपा नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात अपर्णा यादव ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया और सपा-कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।महिला आरक्षण बिल पास न होने पर उन्होंने विपक्ष को“नारी विरोधी”बताते हुए झंडे जलाए थे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार समेत कई नेताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर अपर्णा यादव के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


















