सब्जी बेचकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

सब्जी बेचकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

# कमर में फंसी है गोली, वाराणसी में चल रहा उपचार

खुटहन,जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              पटैला मार्ग पर तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर मंगलवार की सुबह दस बजे खुटहन मंडी से सब्जी बेचकर घर लौट रहे साईकिल सवार युवक पर बाइक सवार दो की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली उसकी कमर में लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। बदमाश अपनी बाइक से पटैला बाजार की तरफ भाग गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
घायल के चाचा ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल मौर्या छह वर्षों से रसूलपुर गांव में आवास बनाकर रह रहे हैं। वे सूरत शहर में कपड़े की मिल में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी लालपरी पुत्र सचिन व सौरभ रहकर पढ़ाई के साथ खेतीबाड़ी करते हैं। सचिन स्नातक के बाद आईटीआई कर रहा है। वह खेत में सब्जियां उगाकर उसे मंडी में बेच फीस, किताब आदि के पैसे का जुगाड़ कर लेता है।
मंगलवार को सचिन खेत से चुकंदर उखाड़ उसे बेचने साइकिल से खुटहन सब्जी मंडी आया था। जहां से सुबह लगभग दस बजे वापस घर जा रहा था। उक्त नाले के पुल पर पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तमंचा निकाल उसपर फायर झोंक दिया। गोली सचिन की कमर में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पटैला बाजार की तरफ भाग गए।
घटना के बाद एसपी सिटी अरविंद कुमार, सीओ अजीत सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण के बाद घायल के घर जाकर परिवार से पूछताछ की। घायल के चाचा चुन्नीलाल मौर्या ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। छानबीन के साथ सर्विलांस की मदद ली जा रही है। बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous articleहमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव आयोजित, निपुण बच्चे हुए सम्मानित
Next articleब्लाक प्रमुख ने तीन व चिकित्सकों ने एक-एक टीबी मरीज को लिया गोद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?