ब्लाक प्रमुख ने तीन व चिकित्सकों ने एक-एक टीबी मरीज को लिया गोद

ब्लाक प्रमुख ने तीन व चिकित्सकों ने एक-एक टीबी मरीज को लिया गोद

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              टीबी मनुष्य के लिए घातक व खतरनाक रोग है। इसे जड़ से भगाने के लिए सावधानी बरतनी होगी। समय पर बलगम की जांच व उपचार कराते रहने से इस रोग से बचाव के साथ इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उक्त बातें सीएससी पर सघन टीबी अभियान अंतर्गत बचाव व जागरुकता गोष्ठी में तीन मरीजों को गोद लेते हुए ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि गोद लिए गए तीनों मरीजों के उपचार से लेकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में जो भी जरूरतें होंगी, उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। यहां तैनात चिकित्सकों ने भी एक एक मरीज को गोद लिया।
प्रमुख के अलावा सीएससी अधीक्षक डाक्टर आरिफ खान, डा अमित कुमार, डा.अतिया कुद्सी द्वारा एक एक मरीज को गोद लिया गया।
Previous articleसब्जी बेचकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली
Next articleज्वेलरी शॉप से आभूषण लेकर उचक्के हुए फरार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?