समरसता दिवस का भव्य आयोजन, अधिवक्ताओं ने रखे विचार
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की जौनपुर इकाई की ओर से रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में समरसता दिवस का आयोजन दीवानी न्यायालय स्थित न्यायिक सभागार में भव्य तरीके से किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रकाश एडवोकेट रहे,जबकि अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद जौनपुर इकाई के अध्यक्ष रणंजय सिंह एडवोकेट ने की।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र उपाध्याय,सतीश रघुवंशी, मंजू शास्त्री,मंजीत कौर,यशपाल ओझा तथा डॉ. दिलीप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन,व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में समरसता की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में अध्यक्ष रणंजय सिंह ने समरसता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। संचालन महामंत्री सुनील पांडे ने किया।

कार्यक्रम में लाल बहादुर पाल (डीजीसी),मनोज कुमार गुप्ता (डीजीसी सिविल),रोहिणी पांडे,सोनम गुप्ता,सोनाली,आराधना गुप्ता,ज्ञानेंद्र दत्त दुबे,हीरालाल पांडे,विनय पांडे,आकाश गुप्ता,संदीप सिंह,आनंद तिवारी, अजीत सिंह,आयुष समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


















