समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन,भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को पार्टी द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में समाजवादियों ने नगर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शन की शुरुआत की।

कार्यकर्ताओं ने बैनर,पोस्टर और तख्तियों के साथ सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई,बिगड़ती कानून व्यवस्था,आरक्षण,पेपर लीक,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,अघोषित विद्युत कटौती, पेट्रोल-डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों तथा जल जीवन मिशन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाया।बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया।

राष्ट्रपति के नाम संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र प्रशासन को सौंपा गया।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने भाजपा सरकार को “समस्याओं की जननी” बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार पीडीए समाज के युवाओं के अधिकारों का हनन कर रही है।पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए इसे संविधान के विरुद्ध बताया।

कार्यक्रम में विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, डॉ. रागिनी सोनकर,पंकज पटेल,पूर्व विधायक लालबहादुर यादव,राजनारायण बिंद,मोहम्मद अरशद खान,श्रद्धा यादव आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की।धरने के अंत में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।


















