सम्राट चौधरी का ऐलान: 3 महीने के भीतर अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा

सम्राट चौधरी का ऐलान: 3 महीने के भीतर अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा

पटना।
तहलका 24×7 
              विधि व्यवस्था बिहार के लिए बड़ी चुनौती रही है। अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार गंभीर भी है। राज्य में सुशासन लाने के लिए गृह मंत्री सम्राट चौधरी लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट रुप से कहा है कि जो भी अपराधी अपराध करेंगे उन्हें बिहार छोड़ना होगा।पटना के विद्यापति भवन में कैप्टन जय नारायण निषाद की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैप्टन जय नारायण निषाद को पिछड़ों का मसीहा करार दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि कैप्टन जय नारायण निषाद की आदमकद मूर्ति लगाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी,सम्राट चौधरी ने कहा कि अब मेरे पास एक ही काम रह गया है, वह है कचरा साफ करना, वो मैं कर रहा हूं। दरअसल बालू माफिया, शराब माफिया और संगठित आपराधिक गिरोह को लेकर सरकार रणनीति बना रही है।
उनके द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी जारी है। 1500 से अधिक माफिया को चिन्हित किया गया है। 350 से अधिक माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है। तमाम आपराधिक गिरोह के सरगना की संपत्ति आने वाले दिनों में सरकार जब्त करने की तैयारी में है।पहली बार भाजपा को बिहार में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। सम्राट चौधरी को विभाग का मंत्री बनाया गया है। चौधरी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
अपराध नियंत्रण को लेकर गृह मंत्री श्री चौधरी लगातार पुलिस मुख्यालय में योजना बना रहे हैं। सम्राट चौधरी की प्राथमिकताओं में संगठित आपराधिक गिरोह है। पिछले दिनों चौधरी अपराध को लेकर कई बयान दे चुके हैं जो सुर्खियों में रहा। इसके अलावा चुनाव के दौरान भी सम्राट चौधरी ने अपराध नियंत्रण को लेकर कई तरह के वायदे किए थे।
कहा था कि जो भागा वो बचा, जो नहीं भागा उसे 3 महीने में भगा दूंगा। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा था कि जो अपराधी बिहार में रहेंगे उनका पिंडदान होना तय है। सम्राट चौधरी ने यह भी संकेत दिए थे कि जमीन, बालू, भूमि अथवा अन्य माफियाओं सहित कुख्यात अपराधियों पर भी कार्रवाई की जाएगी और स्पीडी ट्रायल के बाद सजा दी जाएगी। बुलडोजर को लेकर भी सम्राट चौधरी सुर्खियों में रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा था कि बिहार अपराधियों के लिए अब सुरक्षित जगह नहीं है।
Previous articleमिनी बैंक संचालक की हत्या कर लाखों रुपए की लूट का आरोप 
Next articleकोडीन कफ सिरप मामले में फरार शुभम व परिवार की 38 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?