सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थी हुए सम्मानित

सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थी हुए सम्मानित

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के  कार्यकाल पूरे होने पर गुरुवार को पिंडरा ब्लॉक मुख्यालय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें दिव्यांगों और समूह के साथ लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया गया।
ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित ट्रेड सिल्क उत्पाद योजनांतर्गत पांच लाभार्थियों को रेशम व सिल्क से जुड़े टूल्स व किट, पीएम आवास के पांच लाभार्थियों को चाभी, समूह की पांच महिलाओं को आईडी, मनरेगा में 100 दिन काम करने वाले पांच मजदूरों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि पवन सिंह रहे।
इस दौरान जिला उद्योग के सहायक प्रबंधक संजय कुमार, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ एसटी कैलाश यादव, प्रिंयका मिश्रा,  एपीओ दिलीप दुबे, लेखाकार बृजेश पांडेय, लालबहादुर पटेल, दिनेश कुमार समेत अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleअराजकतत्वों ने विद्यालय में की तोड़ फोड़
Next articleमहिला ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?