अराजकतत्वों ने विद्यालय में की तोड़ फोड़
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
कंपोजिट विद्यालय शाहपुर सानी में बुधवार को अज्ञात अराजकतत्वों ने एक कक्ष में लगा दरवाजा तोड़ कर भीतर लगा पंखा लाठी डंडा मारकर तोड़ डाला। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर प्रधानाध्यापक संजीव यादव ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

आरोप है कि इसके पूर्व भी इन्ही असमाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय से हजारों के सामान की चोरी कर लिया गया था। विद्यालय रिहायशी बस्ती से दूर होने के चलते चोर निडर होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। फ़िलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।


















