सर्पदंश से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को विधायक ने सौंपा चेक

सर्पदंश से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को विधायक ने सौंपा चेक

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             सप्ताह पूर्व फूलपुर  निवासी फग्गू राजभर की पत्नी कुमारी देवी (55) की सर्प दंश से मृत्यु होने पर रविवार को मुख्यमंत्री कोष से जारी चार लाख रुपए का स्वीकृति पत्र सौंपा गया।
पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से स्वीकृत 4 लाख रुपया का प्रमाण पत्र  मृतक के पति को दिया गया। इस दौरान एसडीएम द्वारा बताया गया कि यह राशि मृतका के पति के बैंक खाते में 24 घण्टे के अंदर पहुंच जाएगी। वहीं विधायक ने कहाकि मोदी और योगी के नेतृत्व वाली सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के दर्द को समझते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, नायाब तहसीलदार राधेश्याम यादव, मण्डल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, दिलीप सिंह प्रधान,  अभिषेक राजपूत, राजू सिंह, विजय सिंह, सर्मेश सिंह, दिलीप दुबे, आकाश तिवारी, राजकुमार राजभर, गुड्डू मिश्रा, ऋषभ अग्रहरी, कमलेश राजभर, जितेंद्र सेठ सहित भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग रहे।
Previous articleविनीत सेठ बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Next articleसाइबर ठगों ने ट्रेवेल्स संचालक के खाते से उड़ाए पौने 5 लाख रुपये
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?