सामाजिक संस्था ने कलश यात्रा पर वितरित किया महाप्रसाद

सामाजिक संस्था ने कलश यात्रा पर वितरित किया महाप्रसाद

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
            प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने श्री संगत जी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा की कलश यात्रा के अवसर पर महाप्रसाद एवं पेयजल का वितरण किया। इस मौके पर लगभग 350 भक्तों को महाप्रसाद व पेयजल दिया गया।
जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन रौनक मोदनवाल ने बताया कि श्री संगत जी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन से शुरू हो रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा की कलश यात्रा के समापन पर महाप्रसाद वितरित किया गया। भीषण धूप में नगर भ्रमण करने के बाद महिलाओं समेत श्रद्धालुओं को संस्था के सदस्यों ने महाप्रसाद व शुद्ध पेयजल वितरित कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ, नवीन मोदनवाल, आदित्य अग्रहरि, आयुष अग्रहरि, शिवम साहू, विनायक अग्रहरि, सुजल मोदनवाल, दुर्गेश चौरसिया, अर्पित गुप्ता, सुमित गुप्ता, आयुष कसेरा आदि मौजूद रहे।
Previous articleफिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार
Next articleयूपी कबड्डी टीम की सदस्य प्रीति का हुआ स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?