सीएचसी के दो कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मी रमेश एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शांति यादव को सेवानिवृत्ति के उपरांत अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने कर्मियों के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया।

वक्ताओं ने कहा कि रमेश और शांति यादव ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा,समर्पण और सेवा भाव के साथ किया,जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।समारोह में मौजूद लोगों ने उनके स्वस्थ,सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा और सहकर्मियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

इस मौके पर डॉ. संजीव यादव,डॉ. राकेश,डॉ. हरिओम मौर्य,डॉ. रणबहादुर,डॉ. आशीष यादव,डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. आरके वर्मा,डॉ. आशीष गुप्ता,डॉ. नीतू शुक्ला, बिस्मिलाह,चीफ फार्मासिस्ट जेपी पांडेय,गिरीश यादव, नर्सिंग स्टाफ परिमला,आशा,दुर्गावती,कविता,सुषमा, प्रीति पांडे,बबीता,उमाकांत सुमन,रमेश गौतम,गोलू यादव,अमित,आयुष्मान मित्र संजय यादव,विशाल, प्रदीप,राजेश पांडे तथा आईओ चौहान आदि उपस्थित रहे।

















