इश्क, इंतज़ार और इमरजेंसी: खेतासराय की‘फिल्मी’रात ने सबको चौंकाया!

इश्क, इंतज़ार और इमरजेंसी: खेतासराय की‘फिल्मी’रात ने सबको चौंकाया!

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
                खलौतीपुर गांव में बुधवार रात एक ऐसा ‘रियल-लाइफ ड्रामा’हुआ,जिसमें प्यार,गुस्सा और लापरवाही,तीनों ने मिलकर कहानी को सनसनीखेज बना दिया।बताया जा रहा है कि चार बच्चों की माँ का अपने कथित प्रेमी से पुराना प्रेम प्रसंग चल रहा था।रात के अंधेरे में मुलाकात का प्लान बना,लेकिन ये ‘रोमांटिक मीटिंग’देखते ही देखते‘एक्शन सीन’ में बदल गई।
आरोप है कि किसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमी और उसके साथी ने महिला की पिटाई कर दी और उसे बेहोशी की हालत में नाले के पास छोड़कर फरार हो गए।सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी,तो मामला खुला और महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।पहले पीएचसी सोंधी और फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना के बाद असली ट्विस्ट तब आया जब 108 एम्बुलेंस का करीब 3 घंटे तक इंतजार किया गया,लेकिन वह नहीं पहुंची।
आखिरकार परिजन ऑटो रिक्शा से ही महिला को जिला अस्पताल ले गए,यानी इमरजेंसी में भी‘सेल्फ सर्विस’। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, दोनों के बीच पुराना प्रेम प्रसंग था और महिला ने ही मिलने के लिए बुलाया था।किसी बात पर विवाद हुआ और मारपीट हो गई।दुष्कर्म के आरोप को पुलिस ने बेबुनियाद बताया है।फिलहाल पति प्रेम सागर की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस‘इश्क और इमरजेंसी’की कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है,जहां लोग प्रेम कहानी से ज्यादा एम्बुलेंस के इंतजार पर सवाल उठा रहे हैं।कुल मिलाकर,ये घटना बता गई कि कभी-कभी‘दिल की बात’करना भी भारी पड़ सकता है और सिस्टम की लेटलतीफी उस पर और नमक छिड़क देती है।
Previous articleसीएचसी के दो कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
Next articleसड़क पर मामूली बात बनी बवाल का कारण, ट्रक चालक व बाइक सवार में खूनी झड़प
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?