40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

सीएम योगी ने जौनपुर जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को किया निलंबित, मचा हड़कंप

सीएम योगी ने जौनपुर जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को किया निलंबित, मचा हड़कंप

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों को गुरुवार रात निलंबित कर दिया गया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट के माध्यम से दी गई है। शुक्रवार सुबह यह जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में खलबली मच गई। निलंबित किए दोनों डॉक्टर लंबे समय से बिना जानकारी के अनुपस्थित चल रहे थे।
शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में तैनात पैथालॉजिस्ट डॉक्टर सत्येंद्र कौशल सिंह और आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीपी सिंह वर्ष 2021 से ही बिना जानकारी के अनुपस्थित चल रहे थे। इसकी रिपोर्ट सीएमएस की ओर से शासन को भेजी गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

# 21 अप्रैल को डीएम ने किया था निरीक्षण

शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में व्याप्त खामियों को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 21 अप्रैल की सुबह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जिला अस्पताल के कई चिकित्सक अनुपस्थित मिले थे।
डीएम ने अनुपस्थित डॉक्टर के बारे में पूछताछ की। डॉक्टर की अनुपस्थिति के संबंध में सीएमएस अनिल शर्मा ने बताया था कि कुछ डॉक्टर्स वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी गए हुए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने वीआईपी ड्यूटी की लिस्ट और अनुपस्थित डॉक्टर्स की सूची मांग ली। डीएम ने रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37258520
Total Visitors
792
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This