सीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण, टीकाकरण पर दिया बल

सीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण, टीकाकरण पर दिया बल

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह के साथ निरीक्षण किया। जहां पर  गाबी, यूनिसेफ के द्वारा आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम के साथ चलाए जा रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण में भागीदारी करते हुए बच्चों के नियमित टीकाकरण, टीकाकरण से होने वाले फायदे और टीकाकरण न करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी साझा की।
आशा द्वारा गृह भ्रमण कर जीरो से 5 वर्ष के बच्चों की सूची तैयार करना, जिससे कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा कोल्ड चैन का अवलोकन किया गया, जहां वैक्सीन और स्टॉक का रख-रखाव देखा। सीएमओ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ के साथ  प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। आगामी संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की योजना और क्रियान्वयन के बारे में सभी स्टाफ को निर्देशित किया गया।
विजिट के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. विवेकानंद कुशवाहा, डीएमसी गुरदीप कौर, अमिताभ शुक्ला, जिला कोऑर्डिनेटर गाबी, सहायक शोध अधिकारी विप्लव यादव, सुजीत कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल कुमार यादव, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, एफएम अरुण कुमार उपाध्याय  उपस्थित रहे।
Previous articleनहीं हो पा रहा पानी का कनेक्शन, एक दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी 
Next articleसब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर खूनी संघर्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?