सीमांकन के पत्थर उखाड़ने व धमकी देने के आरोप में चार पर मुकदमा
खुटहन,जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र के गोबरहां गांव में राजस्व विभाग द्वारा कराए गए भूमि सीमांकन के बाद लगाए गए सीमांकन के पत्थरों को उखाड़कर फेंकने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में खुटहन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित अमन कुमार शर्मा की तहरीर के अनुसार,एक जुलाई को राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन कराकर पत्थर गड़वाए गए थे।

आरोप है कि गांव के प्रवेश गिरी,कुसुम गिरी,नेबूलाल गिरी और अनुज गिरी ने सीमांकन के पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया।विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


















