सुल्तानपुर : अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, मची अफरा-तफरी
# प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ दी चेतावनी
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
शहर में वाहनों के आवागमन में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ नगर कोतवाली से बस स्टेशन होते हुए गोलाघाट तक सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण को हटवाया। सड़क की पटरियों पर लगाई गई अवैध होर्डिंग्स को भी तोड़ा और हटाया गया। कुछ अतिक्रमण को हटाने की मोहलत भी दी गई।

टीम ने दो चरण में अभियान चलाया। पहले कोतवाली नगर से गोलाघाट के बीच में बाईं पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके बाद गोलाघाट से दाहिनी तरफ की पटरी के अतिक्रमण को हटवाया गया। जेसीबी लगाकर दोनों पटरियों पर लगाई गई प्रचार होर्डिंग्स को भी उखाड़ दिया गया। इस अभियान में कोतवाली नगर के पहले तहसील गेट, जीआईसी, एसबीआई के निकट, बस स्टेशन, डीएम आवास होते हुए गोलाघाट की तरफ अतिक्रमण हटाया गया। कुछ लोगों ने जेसीबी और टीम को देखते हुए सड़क पटरी पर रखीं गुमटियां व दुकानेेें हटा लीं।


















