25.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

सुल्तानपुर : केंद्रीय पूजा मंडल ने किया पूजा पंडालों का मूल्यांकन

सुल्तानपुर : केंद्रीय पूजा मंडल ने किया पूजा पंडालों का मूल्यांकन

कादीपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
               केंद्रीय पूजा मंडल की पुरस्कार निर्धारण समिति ने पूजा पांडालों का मूल्यांकन किया। यह जानकारी देते हुए पुरस्कार निर्धारण समिति के संयोजक ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि सोमवार देर रात तक पूजा मंडल से जुड़े लगभग बाइस पांडालों का मूल्यांकन किया गया।इसी मूल्यांकन के आधार पर समितियों को कुल चार श्रेणियों मूर्ति, लाइट, पांडाल व व्यवस्था में विभिन्न पुरस्कार दिये जायेंगे। शिक्षा, समाजसेवा, व्यापार, वकालत व राजनीति आदि क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ लोगों ने मूल्यांकन प्रपत्र पर विभिन्न श्रेणियों में अलग अलग अंक प्रदान किये हैं। जिन्हें जोड़ कर पुरस्कारों की घोषणा दीपावली के आस-पास की जायेगी। पुरस्कार निर्धारण समिति में पहली बार महिला सदस्यों को भी शामिल किया गया था।

मूल्यांकनकर्ताओं में राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि, इंजीनियर एचएन शुक्ल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता बरनवाल, मंडल महामंत्री नीलम मोदनवाल, सभासद सूर्यलाल गुप्त, संत तुलसीदास पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनूप मोदनवाल, डॉ राजकुमार सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार पाण्डेय व व्यवसायी नन्हें लाल कसौधन शामिल थे।
इससे पूर्व केंद्रीय पूजा मंडल कार्यालय पर संध्या आरती हुई। जिसमें कादीपुर कोतवाल, संरक्षक रमाकांत बरनवाल, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, आनंद जायसवाल, अध्यक्ष ललित कसौधन, शिव यादव, बृजेश सिंह, विनोद सोनी, विनोद उपाध्याय, प्रदीप मौर्य बग्गा, सभासद उत्कर्ष मोदनवाल समेत अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। आरती के बाद अंगवस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने मूल्यांकन टीम के साथ नगर भ्रमण किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37201248
Total Visitors
721
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This