सुल्तानपुर : जिला अस्पताल के समीप चल रहा अवैध क्लीनिक सील

सुल्तानपुर : जिला अस्पताल के समीप चल रहा अवैध क्लीनिक सील

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                    जिला अस्पताल के गेट नंबर दो के सामने गली में खुले एक अवैध क्लीनिक पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक संचालक फरार हो गया। निरीक्षण टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है।
क्लीनिक पर उपचार कराने पहुंचीं महिलाओं से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूछताछ की है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि क्लीनिक की जांच की गई है। संबंधित को नोटिस देकर क्लीनिक के लाइसेंस के साथ ही अन्य प्रपत्र मांगे गए हैं। प्रपत्र नहीं दिखाया गया तो क्लीनिक संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : श्रीकृष्ण बरही पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
Next articleसुल्तानपुर : पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर शातिर अपराधी हुआ फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?