सुल्तानपुर : ‘देश परदेस’ है एक रोचक जीवंत यात्रा वृत्तांत- निशा प्रकाश सिंह

सुल्तानपुर : ‘देश परदेस’ है एक रोचक जीवंत यात्रा वृत्तांत- निशा प्रकाश सिंह

# राणा प्रताप पीजी कालेज में डॉ एमपी सिंह की पुस्तक पर चर्चा

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                ‘देश परदेस’ एक रोचक यात्रा वृत्तांत है, इसका कथाशिल्प बेहतरीन है। इसको पढ़ने वाला घर बैठे देश दुनिया की तमाम जानकारियां पा जाता है। यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष इन्द्रमणि कुमार ने कहीं। वे महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा मैथिली शरण गुप्त जयंती पर आयोजित पुस्तक चर्चा कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ.एम.पी.सिंह की नवीन कृति देस परदेस पर चर्चा की गई। उप प्राचार्य प्रोफेसर निशा प्रकाश सिंह ने कहा कि देश परदेस कृति जीवंत एवं सहज मानसिक भ्रमण कराने के साथ ही प्रेरक और मार्गदर्शक भी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृतिकार डॉ.एम.पी.सिंह व संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने किया। इस अवसर पर डॉ.रंजना पटेल, डॉ.विभा सिंह, डॉ.अभय सिंह, डॉ.अखिलेश सिंह, डॉ.प्रदीप कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कृतिकार डॉ.एम.पी.सिंह ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को अपनी पुस्तक देस परदेस भेंट की।
Previous articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Next articleजौनपुर : मेंहदी प्रतियोगिता में आंचल, सौम्या व सान्या ने मारी बाजी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?