सुल्तानपुर : दो पूर्व एसओ समेत तीन दरोगाओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

सुल्तानपुर : दो पूर्व एसओ समेत तीन दरोगाओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                  सपा के डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम को लेकर सपाइयों पर दर्ज केस में गवाही देने नहीं आ रहे दो पूर्व एसओ समेत तीन दरोगाओं के खिलाफ बुधवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए योगेश कुमार यादव ने गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक वर्ष 2008 में सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत 98 सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि सपा नेताओं ने पार्टी के डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम के तहत बिना किसी अनुमति के जनसभा, जुलूस व धरना दिया था। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष कुड़वार देवेंद्र कुमार दुबे, थानाध्यक्ष गोसाईगंज परशुराम सिंह और दरोगा स्वयंवर सिंह को कोर्ट ने गवाही देने के लिए तलब किया था, मगर वे कई पेशी से गवाही देने नहीं आ रहे हैं। बुधवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए योगेश कुमार यादव ने पूर्व एसओ देवेंद्र कुमार दुबे व परशुराम सिंह और दरोगा स्वयंवर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
Previous articleजौनपुर : आज गुरुवार सुबह 8बजे से शाम 8बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Next articleसुल्तानपुर : नहर में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?