सुल्तानपुर : प्रधानमंत्री ने भेजा जयमाला के नाम धन्यवाद पत्र
अखंड नगर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
विकास खण्ड के जय ज्ञान नगर उनुरखा ग्राम सभा निवासी श्रीमती जय माला देवी पत्नी स्व महेन्द्र कुमार तिवारी जिन्होंने रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर भाई बहन के परस्पर स्नेह को दर्शाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखी भेजा था जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया और जवाब में धन्यवाद पत्र भेजा।प्रधानमंत्री का पत्र भारतीय डाक के माध्यम से जय ज्ञान नगर उनुरखा ग्राम सभा में पहुंचा तो ग्राम सभा में खुशी जताई गई। उनके बड़े पुत्र हरिश्चंद्र तिवारी और प्रेमचन्द्र तिवारी ने खुशी जताई उनके छोटे पुत्र कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने खुशी जताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद पत्र हमारी माताजी के नाम आना यह हमारे परिवार और ग्राम सभा के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पत्र आने से हमारे ग्राम सभा का सम्मान पूरे जनपद में बढ़ा है और प्रधानमंत्री का रक्षा बंधन के पावन पर्व के रूप में पत्र आना भाई बहन के रिश्ते को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री ने हमारी माताजी के नाम धन्यवाद पत्र भेजा हो। परिवार के अन्य सदस्य डॉ पारस नाथ तिवारी, वीरेन्द्र प्रसाद तिवारी, रवीन्द्र नाथ तिवारी, डॉ जितेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी, राजेश तिवारी, राकेश तिवारी, संतोष तिवारी, मनोज तिवारी, महेश तिवारी, दिनेश तिवारी, सूरज तिवारी, सौरभ तिवारी, प्रांजल तिवारी, जय तिवारी, शुभम तिवारी, सोम तिवारी, अर्श तिवारी, शिखर तिवारी, प्रखर तिवारी ने खुशी जताई तो वहीं ग्राम सभा के सम्मानित व्यक्ति डॉ दीपनारायण तिवारी (पूर्व प्रो. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी) और अशोक कुमार तिवारी जो वाराणसी में रेलवे में कार्यरत हैं ने फोन के माध्यम से खुशी जताई और प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।


















