आमरण अनशन के मंच पर राजनैतिक पार्टियों की गहमा गहमी
# पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने जूस पिलाकर तोड़वाया अनशन
# दो महीने बाद मिल पायेगी ट्रेनों की सौगात, चर्चाओं का बाजार गर्म
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लम्बी दूरी की ट्रेनों के ठहराव और टिकट बुकिंग काउंटर समेत अपनी मांग को लेकर तीन दिन से धरने पर बैठे केराकत रेलवे संघर्ष समिति के सदस्यों के आमरण अनशन मंच पर शनिवार को राजनैतिक पार्टियों की गहमा गहमी पूरे दिन बनी रही।

एक तरफ पूर्व विधायक भाजपा दिनेश चौधरी तो दूसरी तरफ जिला उपाध्यक्ष सपा नीरज पहलवान अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुँच संघर्ष समिति को समर्थन दिया और जमकर नारे बाजी किया। वहीं अनशनरत समिति के सदस्य अनिल सोनकर “गांगुली” और मनोज कमलापुरी की खराब तबियत के चलते मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य टीम ने दोनों लोगों को अपने निगरानी में मॉनिटर कर रहे है। इसी बीच पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने शाम सवा तीन बजे ट्रेनों के ठहराव सम्बन्धी आश्वासन देकर अनशनकारियों के आमरण अनशन को जूस पिलाकर समाप्त कराया और आश्वस्त किया कि दो माह के अन्दर ही प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराते हुए क्षेत्र कर आमजन की समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।आमरण अनशन तो खत्म हो गया क्षेत्र की जनता को दो महीने के इंतजार के बाद क्या ट्रेनों की सौगात मिल पायेगी?जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


















