सुल्तानपुर : मदरसा शिक्षक पर लाठी से हमला, सीएचसी में भर्ती
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
बच्चों को पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे मदरसा शिक्षक पर एक युवक ने लाठी से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल शिक्षक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।बल्दीराय क्षेत्र के मदरसा जामिया मुस्तफा कादरिया इब्राहिमपुर वलीपुर में सहायक अध्यापक मोहम्मद जाकिर रविवार को मदरसा बंद होने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे।
















