सुल्तानपुर : वर्तमान लाभ का नहीं बल्कि भविष्य के पुनर्निर्माण का बजट- ज्ञानेन्द्र

सुल्तानपुर : वर्तमान लाभ का नहीं बल्कि भविष्य के पुनर्निर्माण का बजट- ज्ञानेन्द्र

कादीपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                मंगलवार को प्रस्तुत केन्द्रीय बजट के बारे में बात करते हुए युवा समीक्षक व राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि बजट 2022 जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। तात्कालिक रुप में मुझे क्या मिला इस नजरिए से देखने पर हर आदमी को इस बजट से निराशा ही मिलेगी लेकिन भविष्य में हमारा देश मजबूत होगा और हर नागरिक सुविधा सम्पन्न होगा इस नजरिए से देखेंगे तो यह बजट उम्मीद बढ़ाने वाला बजट लगेगा।ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि इंतजार था कि इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव होगा। टैक्स फ्री इनकम की लिमिट बढ़ाने की उम्मीद भी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

होम लोन, म्यूचुअल फंड, इन्वेस्टमेंट पर रियायत आदि की उम्मीद भी इस बजट से टूटी है। क्रिप्टो करेंसी पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगाना घातक सिद्ध होगा हालांकि इस बजट की कई अच्छाइयों पर भी विचार करना आवश्यक है जैसे रसायन मुक्त गुणवत्ता युक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात बजट में कही गई है अगर यह सफल हो सकी तो केवल कृषि जगत ही नहीं सम्पूर्ण मानवता के यह एक क्रांतिकारी कदम होगा।शिक्षण के डिजिटल उपकरणों को सशक्त बनाने और डिजिटल विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा आकर्षक है लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति, वेतन और उच्च शिक्षा को सर्वसुलभ और सस्ता बनाने पर यह बजट मौन है। डाकघर बैंकों का आधुनिकीकरण ग्रामीण जनता के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि कहते हैं कि कुल मिलाकर यह बजट वर्तमान लाभ का नहीं भविष्य के पुनर्निर्माण का बजट है।
Previous articleसुल्तानपुर : अवध विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद के महामंत्री बने प्रोफेसर डी के त्रिपाठी
Next articleजौनपुर : सीआरपीएफ ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?