सुल्तानपुर : सड़क किनारे खड़ी ट्रक से श्रद्धालुओं की कार टकराई

सुल्तानपुर : सड़क किनारे खड़ी ट्रक से श्रद्धालुओं की कार टकराई

# एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पांच गम्भीर रूप से घायल

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                  शहर से सटे पयागीपुर के पास मंगलवार की रात श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
बस्ती और संतकबीर नगर जिले से छह लोग मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी कार से सुल्तानपुर जिले से होकर गुजर रहे थे। मंगलवार की रात करीब एक बजे कार शहर से सटे पयागीपुर के पास पहुंची थी कि सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में बस्ती जिले के रुदौली निवासी राम बली (46) की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार राकेश कुमार, मनोज विश्वकर्मा, अमरनाथ, दीप चंद और श्रवण कुमार निवासीगण तरैना थाना बखिरा जिला संतकबीर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
Previous articleआजमगढ़ : लेखपाल ने कास्तकारों से मांगी पांच हजार रुपये की रिश्वत
Next articleआजमगढ़ : 22 अपराधियों पर पुलिस ने लगाया गैंगेस्टर एक्ट, कुर्क होगी संपत्ति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?