23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

सुल्तानपुर : सांसद मेनका गांधी ने वितरित किया 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

सुल्तानपुर : सांसद मेनका गांधी ने वितरित किया 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
              पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने मंगलवार को शहर की अफीम कोठी के पास आयोजित कार्यक्रम में 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया। कहा कि शरीर से अक्षम लोगों को ट्राई साइकिल चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने आगे 100 और दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिलवाने का वादा किया है।

इसके बाद सांसद ने बल्दीराय के बरसावां व नंदौली में जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके पहले सांसद ने पर्यावरण पार्क में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद योग कार्यक्रम को सराहा। सांसद ने आवास पर लोगों की सुनवाई करते हुए पुलिस व राजस्व से जुड़ी अधिक शिकायतें आने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस व प्रशासन को राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण पर ध्यान देना चाहिए। इस पर अधिकारियों को गंभीरता दिखानी होगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोपहर को सांसद एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं कार्यक्रमों में विधायक विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय समेत कई मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37196907
Total Visitors
657
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This