सुल्तानपुर : सोलह घंटे गुल रही 14हजार घरों की बिजली

सुल्तानपुर : सोलह घंटे गुल रही 14हजार घरों की बिजली

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
गलिबहा फीडर से बिजली आपूर्ति ठप्प होने से क्षेत्र के हजारों लोग 16 घंटे परेशान रहे। सोमवार की देर शाम गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली।

सोमवार की देर शाम बूंदाबांदी के दौरान गलिबहा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र कर्मियों ने मंगलवार सुबह बिजली का फॉल्ट खोजकर उसे दुरुस्त कराया। इसके बाद मंगलवार को दोपहर में आपूर्ति बहाल हो सकी। लगातार 16 घंटे बिजली गुल रहने से धनपतगंज क्षेत्र के करीब 14 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। जेई सुरेश चंद्र ने बताया कि पयागीपुर उपकेंद्र के 220 केवी में फॉल्ट से बाधित हुई थी।

Previous articleआजमगढ़ : जहरीली शराब कांड में विधायक रमाकांत यादव पर लगेगा रासुका व गैंगस्टर
Next articleजौनपुर : उप जिलाधिकारी समेत 6 लोगों पर अभद्रता का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?