सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, दो मदरसे सील, 1500 जवानों ने किया फ्लैग मार्च

सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त,दो मदरसे सील,1500 जवानों ने किया फ्लैग मार्च

गाजियाबाद। 
तहलका 24×7 
               खोड़ा क्षेत्र में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के दो मदरसों को सील कर दिया है।वहीं पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे.रविंद्र गौड़ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।पुलिस के अनुसार किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और रैपिड रिस्पांस फोर्स के करीब 1500 जवानों ने खोड़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।सुरक्षा कारणों से कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।क्षेत्र के बाजार भी एहतियातन बंद रहे।
इस बीच,पूर्व राज्यपाल वीके सिंह की बेटी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं और उन्हें सांत्वना दी।प्रशासन का कहना है कि मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
Previous articleनाबालिग लड़की के अपहरण से परिजनों में दहशत,कार्रवाई की मांग
Next articleरिश्वत लेते सहकारी बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?