सेवानिवृत्त फोरमैन सभाजीत यादव को भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त फोरमैन सभाजीत यादव को भावभीनी विदाई

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सबरहद में कार्यरत फोरमैन सभाजीत यादव के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को संस्थान परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान सहकर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके लंबे सेवाकाल और कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
वक्ताओं ने कहा कि सभाजीत यादव ने अपने कार्यकाल में संस्थान की प्रगति तथा प्रशिक्षुओं के कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनकी कार्यनिष्ठा,अनुशासन और सरल व्यवहार हमेशा याद किए जाएंगे।सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव सहित मनीष यादव,सुनील सिंह कुशवाहा,पीसी यादव,राकेश पाल,सुरेंद्र पाल,सौरभ कुशवाहा,अमित श्रीवास्तव, विनोद,सुमित,रंजन,राजकुमार,राणा प्रताप,राजीव सोनकर,चारु शर्मा,श्वेता यादव,साधना सिंह,सुनीता, प्रेमशिला,निशा,रितेश सिंह,अमन भारद्वाज,कंचन लता, संजय सिंह,राजीव गुप्ता,नरेंद्र मेहता,मेवालाल,नरसिंह कुमार आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन सभाजीत यादव के प्रति शुभकामनाओं और सम्मान के साथ हुआ।
Previous articleसंस्कार भारती द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला संपन्न 
Next articleधान की नर्सरी तैयार कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?