संस्कार भारती द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला संपन्न 

संस्कार भारती द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला संपन्न 

# बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम,उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               सांस्कृतिक एवं रचनात्मक संस्था संस्कार भारती शाहगंज द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन सरस्वती शिशु मंदिर,केशव नगर पुराना चौक में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि संस्कार भारती काशी प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य चंद्र भूषण द्विवेदी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेन्द्र पाण्डेय ने की।
दीप प्रज्ज्वलन में संस्था अध्यक्ष रचित चौरसिया एवं कार्यक्रम संयोजक कालीचरण जायसवाल भी शामिल रहे।कार्यक्रम में आनंद प्रेमी द्वारा शंखनाद किया गया,जबकि ध्येय गीत की प्रस्तुति भुवनेश्वर मोदनवाल एवं विनोद गौरव ने दी।समारोह का विशेष आकर्षण भव्य रंगोली रही,जिसे राजकुमार कसेरा,संजीव जायसवाल एवं आनंद प्रेमी ने तैयार किया।इसके अलावा प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के दौरान बच्चों को योग, ढोलक वादन,नियुद्ध,तलवारबाजी,मेहंदी,मेकअप तथा हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया।इन विधाओं का प्रशिक्षण वीरेंद्र यादव,विनोद गौरव,आतिश मोदनवाल, राजकुमार,सिमरन कसेरा एवं ममता जायसवाल ने प्रदान किया।समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
ढोलक वादन में आर्यन सेठ,स्वास्तिक एवं दिव्यांशी, मेहंदी कला में प्रीती जायसवाल,समीक्षा अग्रहरी एवं यशी गुप्ता,मेकअप कला में प्रीती जायसवाल,पायल मोदनवाल एवं खुशबू मोदनवाल तथा हैंडीक्राफ्ट में आन्वी बरनवाल,करिश्मा अग्रहरी,विदिशा अग्रहरी को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वीरेंद्र यादव‘वीरू’ने किया,आभार कार्यक्रम संयोजक कालीचरण जायसवाल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिलीप, हनुमान प्रसाद,विनय, संस्था के पूर्व अध्यक्ष अजेन्द्र,अमित जायसवाल,प्रवीण बरनवाल, अरविंद अग्रहरी,संजय अग्रहरी,आनंद मोदनवाल,अजय अग्रहरी,सुधांशु श्रीवास्तव,श्रीश अग्रहरी,पवन तनय, शिवशंकर जायसवाल,वासु,नीरज मिश्रा,पवन अग्रहरी, रतन अग्रहरी,सुशील सेठ आदि उपस्थित रहे।
Previous articleप्रयागराज में लायंस क्लब की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल हुईं सम्मानित
Next articleसेवानिवृत्त फोरमैन सभाजीत यादव को भावभीनी विदाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?