35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

सोनभद्र : चाय पी रहे पत्रकारों पर बदमाशों ने झोंका फायर, दो की हालत गंभीर

सोनभद्र : चाय पी रहे पत्रकारों पर बदमाशों ने झोंका फायर, दो की हालत गंभीर

सोनभद्र।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
               रायपुर थाना अंतर्गत खलियारी बाजार में गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दो पत्रकारों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश बिहार की तरफ फरार हो गए।

खलियारी बाजार में एक दुकान पर बैठकर कुछ स्थानीय पत्रकार चाय पी रहे थे। रात करीब नौ बजे वैनी की तरफ से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से श्याम सुंदर पांडेय और लड्डू पांडेय जख्मी हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तब तक बदमाश बिहार की ओर फरार हो गए। गोली लगने से घायल श्याम सुंदर और लड्डू पांडेय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर रायपुर थाना प्रभारी पुण्य प्रसून मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37187653
Total Visitors
788
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This