स्कूली वैन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, बिना सूचना दफनाया शव

स्कूली वैन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत,बिना सूचना दफनाया शव

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के चौकियां गुरैनी गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई।घर के बाहर खेल रहे बच्चे को स्कूली वैन ने टक्कर मार दी।गंभीर रुप से घायल मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
जानकारी के अनुसार चौकियां गुरैनी निवासी मास्टर आज़म का तीन वर्षीय पुत्र हमदान आज़म बुधवार सुबह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।
इसी दौरान एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए गांव पहुंची।बताया जाता है कि खेलते हुए मासूम अचानक वाहन के सामने आ गया।चालक की नजर उस पर नहीं पड़ी और वह वैन की चपेट में आ गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया।परिजन और ग्रामीण घायल बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया,लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।बताया जा रहा है कि परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं कराई और पुलिस को सूचना दिए बिना ही धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार मासूम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।यदि तहरीर प्राप्त होती है तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleपहले ही प्रयास में IIT फतह, किसान की बेटी अंकिता ने रचा इतिहास
Next articleकरंट की चपेट में आने से चालक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?