हिन्दू इण्टर कालेज के संस्थापक शिक्षाविद यमुना प्रसाद की स्मृति में किया गया पौधारोपण
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के हिन्दू इण्टर कालेज के परिसर में संस्थापक व आजीवन प्रबंधक यमुना प्रसाद गुप्त की प्रतिमा पर सोमवार को भाजपा व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने श्रद्धा भाव से माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परिसर में आम के पौध का रोपण किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेत्री पुष्पा शुक्ला ने कहा कि ऐसे महामानव व संस्थापक श्री गुप्त जी को याद कर लगाया गया यह पौधा आगे चल कर फलदार होकर निश्चित ही लोगों के लिए लाभप्रद साबित होगा।

















