हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील

हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासनअलर्ट मोड में है।डीएम सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से हीट वेव के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि आगामी 22 मई तक लू का प्रभाव बना रह सकता है।ऐसे में सभी लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद का तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है,जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने लोगों से अनावश्यक रुप से घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए कहा कि अत्यंत आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें तथा सिर को गमछा,टोपी या छाते से ढककर रखें। धूप से बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग करने की भी सलाह दी।उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस व अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। साथ ही मौसमी फलों का सेवन कर शरीर को ठंडा रखने के उपाय अपनाएं।बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने तथा तेज धूप में बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
डीएम ने कहा यदि किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द,चक्कर,उल्टी,तेज बुखार या अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों तो तुरंत नजदीकी सीएचसी,पीएचसी या जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है तथा जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।जिलाधिकारी ने नागरिकों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरुक करने की अपील की।अंत में डीएम ने जनपदवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना करते हुए सभी से सतर्क एवं सुरक्षित रहने का आग्रह किया।
Previous articleपीएचसी में लगी ट्रूनॉट मशीन, अब टीबी की जांच होगी नि:शुल्क
Next articleअमूल प्लांट में हुआ मॉक ड्रिल,आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?