अमूल प्लांट में हुआ मॉक ड्रिल,आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

अमूल प्लांट में हुआ मॉक ड्रिल,आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              फूलपुर थाना क्षेत्र के करखिंयाव स्थित अमूल बनास डेयरी प्लांट में बुधवार को संभावित आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इस दौरान तहसील प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल,पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमों ने विभिन्न आपात परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया।मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने, जहरीली गैस रिसाव, बाढ़, सड़क दुर्घटना तथा अन्य औद्योगिक आपदाओं की स्थिति में त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया।
कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता,सुरक्षित निकासी,त्वरित सूचना प्रणाली तथा प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।एनडीआरएफ टीम के सदस्यों ने आपदा के समय घबराने के बजाय संयम बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।तहसीलदार पिंडरा कुलवंत सिंह ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करना आवश्यक है,ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि और नुकसान को कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ के विनय कुमार,फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह,उपनिरीक्षक अमित पांडेय,आकाश गोंड,सुनील यादव,फायर ब्रिगेड टीम व प्लांट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई तथा भविष्य में भी ऐसे जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।
Previous articleहीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?