हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के साथ गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, टीबी मरीजों की होगी मौके पर जांच

हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के साथ गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, टीबी मरीजों की होगी मौके पर जांच

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
                टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज सोंधी की स्वास्थ्य टीम अब हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के साथ गांव-गांव जाकर संभावित मरीजों की जांच करेगी।अभियान का उद्देश्य टीबी संक्रमित लोगों की समय रहते पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार से जोड़ना और संक्रमण की श्रृंखला को रोकना है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि लंबे समय से खांसी,बुखार,सीने में दर्द,वजन कम होना,सांस लेने में दिक्कत या टीबी से जुड़े अन्य लक्षण वाले लोगों का मौके पर ही एक्स-रे किया जाएगा।साथ ही,जिन लोगों में टीबी की आशंका होगी,उन्हें भी जांच का लाभ दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगभग 150 टीबी मरीज उपचाराधीन हैं।ऐसे मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी विशेष रुप से स्क्रीनिंग की जाएगी,ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।
जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों के बलगम समेत अन्य आवश्यक परीक्षण कराए जाएंगे और पुष्टि होने पर उन्हें राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि गांव स्तर पर पहुंचकर की जा रही यह पहल टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान,समय पर इलाज और संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Previous articleसंचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरुकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी
Next articleकोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में गैंग लीडर समेत 10 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?