होली मिलन में उमड़ा अग्रहरि समाज का हुजूम, लगाया एक दुसरे को गुलाल
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के पक्का पोखरा स्थित निर्माणधिन अग्रहरि धर्मशाला में समाज के होली मिलन समारोह में खूब अबीर व गुलाल उड़े।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महाराज अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

अग्रहरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष अग्रहरि व युवा प्रदेश अध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने राधा-कृष्ण की भव्य झांकी निकालकर सभी का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने कहा कि होली मिलन समारोह से लोगों में प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारा की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का अग्रहरि समाज के अध्यक्ष शिम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू ने आभार प्रकट किया।

इस मौके पर मनीष अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि भोनू, पप्पू अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, अजेन्द्र अग्रहरि, गिरधारी लाल अग्रहरि,अजय अग्रहरि, अश्विनी अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, सुनील अग्रहरि टप्पू, रोमिल अग्रहरि, संगीता अग्रहरि, रानी अग्रहरि, नीलम अग्रहरि समेत भारी संख्या में स्वजातीय बंधु व गणमान्य उपस्थित रहे।

















